नबीनगर: सलैया थाना के पुलिस ने चेई गांव से हत्या के प्रयास करने के मामले में दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सलैया थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के चेई गांव से हत्या के प्रयास करने के मामले में दो नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नामजादा आरोपित उसी गांव निवासी टूटू कुमार और छोटू कुमार है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी की गई है. उक्त दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.