नबीनगर: नबीनगर में श्रेया के परिजनों से मिले भोजपुरी गायक पवन सिंह, बोले न्याय के लिए सीएम से करेंगे मुलाकात
बुधवार को नबीनगर पहुंचे भोजपुरी गायक पवन सिंह ने श्रेया के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. पवन सिंह ने कहा कि घटना जघन्य है और इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की द्वारा जांच के लिए जिला प्रशासन की तरफ से टीम गठन किया गया है. चार दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में शेष बचे हैं.