नोहर: नोहर में भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित, नशा, चोरी और अवैध होटलों पर सख्ती की मांग, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन
नोहर नशा, चोरी और अवैध होटलों पर सख्ती की मांग, भारतीय किसान संघ ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान संघ शाखा नोहर की बैठक कृषक विश्राम गृह में शाखा अध्यक्ष प्रताप सिंह सहारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नोहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति तथा अवैध रूप से संचालित होटलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई