लखीसराय: शहर के नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का एसपी ने किया उद्घाटन
शहर के नया बाजार करके हाई स्कूल मैदान परिसर में एक दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का विधिवत रूप से उद्घाटन एसपी लखीसराय अजय कुमार एवं अन्य लोगों के द्वारा रविवार की दोपहर 1:15 पर किया गया। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पांच राज्यों से आए पहलवान अपनी कला का जौहर दिखाएंगे।