लखीसराय: शहर के नया बाजार स्थित के आर के मैदान परिसर से शौर्य दिवस पर पथ संचलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शहर के नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान परिसर से रविवार की पूर्वाहन 11:00 बजे लखीसराय विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 22 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें शहर के नया बाजार केआरके मैदान से लेकर जमुई मोड़ तक मुख्य सड़क पर पथ संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जय श्री राम के गगनभेदी नारे भी लगाए गए।