मंडी: चुनाव प्रक्रिया के सही संचालन में मास्टर ट्रेनर्स की अहम भूमिका: रोहित राठौर, एडीसी मंडी
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 जिला निर्वाचन कार्यालय मंडी द्वारा डीआरडीए हॉल में बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करते हुए एडीसी मंडी रोहित राठौर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के सही संचालन में मास्टर ट्रेनर्स की अहम भूमिका होती है।