बड़ौत: रमाला क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी इब्राहिमपुर माजरा निवासी को गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 24, 2025 रमाला पुलिस ने शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बताया कि शनिवार को रमाला थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि इब्राहिमपुर माजरा निवासी एक आरोपी ने उसके घर में घुसकर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी नितिन को पकड़ लिया और थाने ले आई। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ है।