बड़ौत: छपरौली में तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों के साथ झूमे देशभक्त, सांसद, व्यापारी और सामाजिक संगठन हुए शामिल
Baraut, Bagpat | May 24, 2025 छपरौली में शनिवार शाम भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के उपलक्ष में व्यापारियो व सामाजिक संगठनों के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया। इस दौरान देशभक्त भारत माता के जयकारो के साथ झूम उठे। तिरंगा यात्रा कस्बे के महाराजा अग्रसेन स्कूल से आरंभ होकर करीब 7:30 बजे जैन धर्मशाला पर संपन्न हुई।