ग्वालियर गिर्द: पत्नी को शहर से गांव ले जाने के लिए बेटे के अपहरण की कहानी रची, पुलिस ने राज खोला
ग्वालियर में बेटे के सनसनीखेज अपहरण की कहानी आखिरकार झूठी निकली।एक मजदूर ने अपनी पत्नी को शहर छोड़कर गांव चलने के लिए डराने की नीयत से बेटे के साथ मिलकर अपहरण का झूठा नाटक रच दिया। दरसअल डबरा के चांदपुर निवासी रामखिलौनी ने पुलिस को बताया था कि उटीला जाते समय कार सवार बदमाश उसके बेटे राजेन्द्र का अपहरण कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।