मैनपुरी: मैनपुरी में यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई शुरू, सुरक्षा-व्यवस्था के किए गए पुख़्ता इंतजाम
गुरुवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने सुबह से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दी। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुख़्ता इंतजाम किए गए। जनपद में 20 संवेदनशील और 10 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए। वहीं, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 99 केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई।