चूरू: गांव ढाढ़र में पत्नी व बच्चों से लड़ाई-झगड़ा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसडीएम के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Jul 31, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव ढाढ़र में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ लड़ाई झगड़ा करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर एसडीएम के समक्ष पेश किया। सदर थाना के हेड कांस्टेबल संजय कमांडो ने गुरुवार शाम बताया कि ढाढ़र गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को कॉल कर शिकायत की थी।