चक्रधरपुर: रोलाडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन, भाजपा नेता डॉ विजय सिंह गागराई रहे मौजूद
पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर प्रखंड स्थित रोलाडीह-मागुरदा में तीन दिवसीय 'महासंग्राम' फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया था। यह तीन दिवसीय रोमांचक मुकाबला रोलाडीह-मागुरदा के मैदान में आयोजित किया गया था।