बिहार के अग्निवीर सुभाष कुमार चौधरी का निधन, परिवार में पसरा मातम
गया (बिहार)। बिहार के गया जिले के टेकारी बाजार क्षेत्र के रहने वाले अग्निवीर सुभाष कुमार चौधरी का निधन हो गया। वर्ष 2023 में अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए सुभाष कुमार की जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अजमेर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुभाष अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और एक छोटी बच्ची को छोड़ गए हैं। देश की रक्षा में सेवा देने वाले जवान के निधन से क्षेत्र में गम का माहौल है। वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने उनके योगदान को नमन किया।।