मधेपुरा: बीएनएमयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 24 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 24 अगस्त तक यूएमआईएसप पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। इस बार विश्वविद्यालय सत्र 2024 और 2025 के लिए एक साथ प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र ने बताया कि सत्र 2024 में 124 और सत्र 2025 में 122 सीटें उपलब्ध हैं।