मधेपुरा: रौता में महिला ने दो बच्चों संग तालाब में कूदकर जान दी, पति से फोन पर हुआ था झगड़ा
मधेपुरा में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी। महिला का शव रविवार की सुबह करीब सात बजे पोखर से बरामद हुआ। जबकि दोनों बच्चे का शव शनिवार को दोपहर में उसी पोखर से बरामद किया गया था। घटना कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गांव की है।