कसडोल: कसडोल नगर में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजमिस्त्री संघ ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन एवं श्रद्धांजलि के साथ की गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अनुराग शर्मा ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया अनुराग शर्मा की शानदार प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक एवं नगरवासी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।