शाहजहांपुर: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन, न्याय की गुहार लगाई
शाहजहांपुर में 13 अगस्त की रात हुई हत्या के मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक का परिवार परेशान है। परिवार ने मंगलवार दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप है कि फरार आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।