ग्रामीण युवाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में आज नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी ग्राम युवा शक्ति अभियान (Nationwide Gram Yuva Shakti Campaign–NGYSC) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को कृषि आधारित उद्यमिता, स्वरोजगार, वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
#GramYuvaShaktiCampaign #NGYSC #NABARD #Kurud #AgriEntrepreneurship #SelfEmployment #FinancialLiteracy #SkillDevelopment #RuralDevelopment
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
Dhamtari, Chhattisgarh | Nov 20, 2026