बरेली: झारखंड से बरेली तक अफीम का खेल, 2 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बड़े नेटवर्क का सुराग तोड़ा
झारखंड से बरेली तक अफीम का खेल! 2 किलो के करीब अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने तोड़ा बड़े नेटवर्क का सुराग.बरेली | थाना सुभाषनगर: बरेली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्करों पर बड़ी चोट करते हुए 1 किलो 971 ग्राम अफीम और 2 मोबाइल फोन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई बदायूं रोड से मिलक रौंधी मार्ग पर की गई।