Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm

ख़बरें और भी हैं देखते रहिए द लीडर हिंदी...

Bareilly, Bareilly | Jul 25, 2026

MORE NEWS

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने किया रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बरेली। आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने थाना फरीदपुर एवं थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्गों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बरेली ने यात्रा मार्गों पर बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों, यातायात प्रबंधन, पुलिस पिकेट तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर एसडीएम बरेली, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, थाना प्रभारी फरीदपुर, थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
बरेली पुलिस एवं जिला प्रशासन ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।
#Bareillynewslive

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने किया रूट मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बरेली। आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने थाना फरीदपुर एवं थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्गों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बरेली ने यात्रा मार्गों पर बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों, यातायात प्रबंधन, पुलिस पिकेट तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम बरेली, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, थाना प्रभारी फरीदपुर, थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बरेली पुलिस एवं जिला प्रशासन ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। #Bareillynewslive

Bareilly, Bareilly | Jul 25, 2026

दैवीय शक्तियों और विश्व परिवर्तन पर होगा विशेष सेमिनार, अशोक घई देंगे व्याख्यान 

रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ और पूजा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सेमिनार का गवाह बनेगा बरेली 

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ एवं पूजा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे डी.डी. पुरम स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में दैवीय शक्तियों, उनके चमत्कारिक संदेशों एवं विश्व परिवर्तन विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी स्टेडियम रोड स्थित होटल जसग्रांड में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी गई।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक घई, संयोजक, कल्कि विचार मंच, कानपुर होंगे, जो पिछले लगभग 50 वर्षों से दैवीय शक्तियों पर शोध कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार अशोक घई अपने शोध, आध्यात्मिक अनुभवों तथा विश्व में संभावित परिवर्तनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व रोटरी गवर्नर पी.पी. सिंह ने बताया कि सेमिनार में कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती श्रुति गंगवार, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन, पूर्व मंडलाध्यक्ष टी.पी.एस. सेठी, डॉ. रवि मेहरा, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

प्रेसवार्ता में रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ के अध्यक्ष जे.आर. गुप्ता, सचिव अतुल कुमार अनेजा, अशोक गुप्ता, शिशिर गुप्ता, सुरेश भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, रोटेरियन्स एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

दैवीय शक्तियों और विश्व परिवर्तन पर होगा विशेष सेमिनार, अशोक घई देंगे व्याख्यान रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ और पूजा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सेमिनार का गवाह बनेगा बरेली बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ एवं पूजा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 26 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे डी.डी. पुरम स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में दैवीय शक्तियों, उनके चमत्कारिक संदेशों एवं विश्व परिवर्तन विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी स्टेडियम रोड स्थित होटल जसग्रांड में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी गई। प्रेसवार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अशोक घई, संयोजक, कल्कि विचार मंच, कानपुर होंगे, जो पिछले लगभग 50 वर्षों से दैवीय शक्तियों पर शोध कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार अशोक घई अपने शोध, आध्यात्मिक अनुभवों तथा विश्व में संभावित परिवर्तनों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व रोटरी गवर्नर पी.पी. सिंह ने बताया कि सेमिनार में कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती श्रुति गंगवार, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन, पूर्व मंडलाध्यक्ष टी.पी.एस. सेठी, डॉ. रवि मेहरा, बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में रोटरी क्लब ऑफ बरेली नॉर्थ के अध्यक्ष जे.आर. गुप्ता, सचिव अतुल कुमार अनेजा, अशोक गुप्ता, शिशिर गुप्ता, सुरेश भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, रोटेरियन्स एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Bareilly, Bareilly | Jul 25, 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें वे जमकर जश्न मनाते नज़र आ रही हैं. 

#CJPProtest #DharmendraPradhan #EducationMinister #StudentProtest #SonakshiSinha

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपना वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें वे जमकर जश्न मनाते नज़र आ रही हैं. #CJPProtest #DharmendraPradhan #EducationMinister #StudentProtest #SonakshiSinha

Bareilly, Bareilly | Jul 25, 2026