फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल लियोनल मेसी को भारी दुख का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें 68 साल की उम्र में उनके पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जॉर्ज मेसी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं फीफा वर्ल्ड कप के दौरान भी मेसी अपने पिता की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित दिखाई दिए थे। मेसी को एक सफल फुटबॉल खिलाड़ी बनाने में उनके पिता जॉर्ज की काफी अहम भूमिका रही है, जिसमें उन्होंने लंबे समय तक अपने बेटे के एजेंट के तौर पर भी काम किया है।
लियोनल मेसी के लिए उनके पिता का निधन किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि उन्हें महान फुटबॉल खिलाड़ी बनाने में पिता जॉर्ज मेसी की काफी बड़ी भूमिका रही है। मेसी को बचपन में ग्रोथ हार्मोन की कमी थी जिसका उनको इलाज कराना पड़ा था। पिता जॉर्ज ने अपने बेटे के लिए जरूरी इलाज कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बचपन में मेसी न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज