अशोक नगर: अशोकनगर में दुष्कर्म आरोपी पर बुलडोजर चलाने की मांग, सकल हिंदू और रजक समाज ने एसपी को सौंपे 2 ज्ञापन
अशोकनगर में शुक्रवार को शाम 4 बजे सकल हिंदू समाज और रजक समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। पहले ज्ञापन में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, रिमांड पर पूछताछ और अन्य संदिग्धों की जांच की मांग की गई। वहीं दूसरे ज्ञापन में हैदर गांव के धनपाल रजक की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।