पीरटांड: अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष का गिरिडीह दौरा, सिख समाज से मुलाकात; पेंशन, प्रमाण पत्र व शिक्षा पर चर्चा
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू शनिवार को 10 बजे गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान नया परिसदन भवन में गिरिडीह के सिख समाज के लोगों ने उनसे मुलाकात की और गिरिडीह आगमण पर उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोग के उपाध्यक्ष श्री मथारू ने सिख समाज के लोगों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।