सरीला: पड़ोसी के ज़मीन विवाद में पैरवी करना पड़ा भारी, गोहांड के पास ठेकेदार की कुल्हाड़ी से हत्या
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड के पास आज बुधवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे दबंगों ने जमीनी विवाद में पैरवी करने वाले 65 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।