करनैलगंज: परसपुर में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप, पुलिस ने किया दफन
परसपुर के गोकुलपुरवा मे प्रतिबंधित पशु के अवशेष खुले में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में आक्रोश फैलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और अवशेषों को दफनवा दिया। बुधवार 5 बजे थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया पशु की मौत बीमारी से हुई थी, गोवध नहीं हुआ। मृत पशु को कोई उठाने को तैयार न होने पर पशुपालक ने अवशेष खुले में फेंक दिए थे। मामला शांत करा दिया गया है।