करनैलगंज: जनकवि अदम गोंडवी की 78वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, कविताओं में उन्हें याद किया गया
बुधवार 12 बजे परसपुर के आटा पूरे गजराज सिंह स्थित अदम गोंडवी प्राथमिक विद्यालय में जनकवि अदम गोंडवी की 78वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कवि, शायर, जनप्रतिनिधि, परिजन और ग्रामीणों ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि अदम गोंडवी की कविताएं आज भी समाज की सच्चाई बयां करती हैं। कवि याकूब अज्म गोंडवी ने विशेष रचना पढ़ी।