रसूलाबाद: सिठउपुरवा कहिंजरी खुर्द सड़क गड्ढों में तब्दील, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी
रसूलाबाद की ग्राम पंचायत सिठउपुरवा से कहिंजरी खुर्द को जोड़ने वाला करीब तीन किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है।सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है।दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों के बीच से निकलना पड़ता है,जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।