सादाबाद: देवनगर में आंधी से गिरी दीवार के मलबे में दबकर महिला घायल, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
सादाबाद में आई तेज आंधी से सलेमपुर रोड स्थित देव नगर में एक दीवार गिर पड़ी जिसके मलबे में दबकर ओमवती नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और मोहल्ले वासियों ने रेस्क्यू कर महिला को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टर के द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।