भिंड नगर: सुभाष तिराह पर मामूली बात पर युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भिंड के देहात थाना इलाके के सुभाष तिराहा पर मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत आज रविवार के रोज दोपहर 12:00 बजे पीड़ित युवक ने देहात थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है