पूरनपुर: नेशनल हाइवे पर गुड्डू ढाबा के पास संदिग्ध बेहोशी की हालत में पड़ा युवक, राहगीरों ने भेजा अस्पताल
पूरनपुर नेशनल हाईवे गुड्डू ढाबा के पास में एक युवक संदिग्ध बेहोशी हालत में हाइवे के किनारे पड़ा था। जो अपना और गांव का सही से नाम भी नहीं बता पा रहा है। फिलहाल काफी पूछने पर युवक ने अपना नाम बृजनंदन लाल पुत्र सुंदरलाल निवासी सिसैया बताया। राहगीरों ने 108 एबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टर ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी और युवक का उपचार किया।