पूरनपुर: हरिपुर कला गांव में घर में घुसकर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से मारपीट का मामला, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिपुर कला के रहने वाले मुन्ने शेख ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। अली हसन, हारुन, खालिद, भूरा, महरुद्दीन सहित आदि लोगों ने घर में घुसकर नासरा बेगम की धारदार हथियार व लाठी डंडो से पिटाई कर दी। बचाने आए परिजनों की भी पिटाई कर दी। घायल दंपति ने मामले में कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।