पूरनपुर: विधायक बाबूराम पासवान ने एमसीएच विंग का फीता काटकर किया शुभारंभ
पूरनपुर के महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव व ओपीडी की सुविधा नई बिल्डिंग में शुरू की जाएगी। एमसीएच विंग के शुभारंभ को लेकर पीलीभीत सीएमओ डॉ आलोक कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष राज शर्मा पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे। सोमवार समय एक बजे भाजपा विधायक बाबूराम पासवन ने फीता काटकर एमसीएच विंग का शुभारंभ किया गया है।