पूरनपुर: सबलपुर खास गांव में पुआल में आग लगाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास की रहने वाली रेशमा देवी ने बताया बाबूराम, ठाकुर प्रसाद, रविंद्र कुमार ने सुनियोजित तरीके से उसके पुआल में आग लगा दी थी। इससे महिला का हजारों का नुकसान हो गया था। देवर, अवधेश कुमार की शिकायत पर डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।