पूरनपुर: शेरपुर कला गांव में ग्रामीणों ने शेष सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में पीडब्ल्यूडी के सड़क का अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने पर ग्रामीणो व आवागमन करने वाले लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग व कार्यदायिक संस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उक्त निर्माण को पूरा कराई जाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन की दी चेतावनी।