मुज़फ्फरनगर: संत शिरोमणि रविदास जयंती पर नगर में निकाली जा रही यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जमकर झूमे
टाउन हॉल मैदान से संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जैसे ही शोभायात्रा भगत सिंह रोड पर पहुंची तो वहां पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की आरती की,आरती के बाद उनके द्वारा श्रद्धालुओं के बीच में पहुंचकर जमकर डांस भी किया गया। और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।