मुज़फ्फरनगर: नई मंडी क्षेत्र के होटल में 'वेलेंटाइन वीक' मना रहे कपल को परिजनों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने लिया हिरासत में
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंड़ा रोड स्थित एक होटल में एक युवक व छात्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। छात्रा के परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वे होटल पहुंच गए और वहां हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्साए परिजनों ने युवक और अपनी ही बेटी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक व उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया।