कोल: सीएम ग्रिड की 7 सड़कों की 4 माह में मिलेगी सौगात, विद्युत पोल और तारों के जाल से मिलेगी निजात, नगर आयुक्त ने की बैठक
Koil, Aligarh | Sep 12, 2025 अलीगढ़ में सीएम ग्रिड के फेज वन की 7 सड़कों की सौगात शहर वासियों को अगले 4 महीने में मिलेगी। इसके साथ ही अब शहर वासियों को विद्युत पोल और तारों के जंजाल से भी निजात मिलेगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को नगर निगम में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की और दायित्व सौंपे हैं।