मनकापुर: थाना मोतीगंज पुलिस ने मारपीट करने के 2 आरोपी अभियुक्तों को महेवा गोपाल से किया गिरफ्तार
सोमवार को वादी राममूरत निवासी महेवा गोपाल ने थाना में सूचना दी गयी कि,जमीनी विवाद के चलते विपक्षी निब्बू लाल,जीवनलाल,सूरज व प्रेमलाल ने गाली देते हुए, मुझे मारा-पीट है। तथा जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर के आधार पर मोतीगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दोषी पाए आरोपी अभियुक्त जीवन लाल व सूरज को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।