मनकापुर: सोहिला अंडरपास के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो जन हुए घायल
सोहिला अंडर पास के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दरियापुर निवासी अमित पाण्डेय और तिलक राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में चिकित्सक ने ड्यूटी पर तैनात EMT अजय पांडेय की निगरानी में एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया।