मनकापुर: मनकापुर ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई सम्पन्न
सोमवार को मनकापुर ब्लाक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष जगदेव चौधरी ने विकास कार्यो के लिए सर्व सम्मति से क्षेत्र पंचायत ,मनरेगा ,राज्य वित्त के लिए लगभग 23 करोड़ रुपए का प्रस्ताव स्वविकृति किया है। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत निधि से 03 करोड़ 20 लाख विकास कार्यों के लिए पास किया गया है।