मनकापुर: गौरा चौकी बाजार में फल खरीदने के लिए रुके बाइक सवार की बाइक में अचानक लगी आग
गौराचौकी बाजार में बजाज पल्सर बाइक आग का गोला बन गई, और धू-धू कर जलने लगी, आसपास के लोगों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना के मुताबिक बाइक सवार अयोध्या से डुमरियागंज जा रहा था। तभी गौराचौकी बाजार में बाइक सवार फल खरीदने के लिए रुका, तभी अचानक बाइक में आग लग गयी। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास भी नाकाम रहा,और बाइक जलकर राख हो गई।