मनकापुर: छपिया थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों का असलहों के साथ वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश
छपिया थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों का असलहों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवक फिल्मी गानों पर अपने हाथों में बंदूक लिए बुलेट से रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोंडा पुलिस अधीक्षक ने छपिया थाने की पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।