मनकापुर: सिसहनी में बीती रात सीडी यादव इंटर कॉलेज के प्राचार्य की गोली मारकर की गई हत्या
सिसहनी में बीती रात सीडी यादव इण्टर कालेज के प्राचार्य दिनेश यादव की विद्यालय के सामने बने मकान में गोली मारकर हत्या तब कर दी गयी,जब वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर वापस आ कर बाहर बरामदे में सो रहे थे।घटना में 2 लोगो को नामजद किया गया है। SP विनीत जैसवाल ने बताया कि नामजद दो लोगो मे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है,और अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।