डिंडौरी: पहाडी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते मां नर्मदा का बढा जलस्तर, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी
डिंडौरी जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश की चलते मां नर्मदा का जलस्तर गुरूवार सुबह 5:30 बजे से बढ़ रहा है। गौरतलब है कि जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में रुक रुक कर लगातार बारिश का दौर जारी है जिसके चलते मां नर्मदा का जलस्तर बढ़ रहा है प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को मां नर्मदा से दूर रहने की हिदायत दी ।