पट्टी: चौमरी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट, चार लोग घायल
चौमरी गांव निवासी अली राजा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पूर्व में हुए बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी एकजुट होकर उनके घर पर लाठी डंडा कुल्हाड़ी सरिया आदि लेकर मारपीट करने लगे। इस मारपीट में नगीना बानो, शाहरुख खान, साजिदा बेगम, रुबीना घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नगीना को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।