नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हरदा में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल
गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को ज्योति कंस्ट्रक्शन, छिपानेर चौराहा क्षेत्र में ‘सिविल डिफेंस एयररेड एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का आयोजन किया गया।
मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी का सायरन बजते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया। संबंधित क्षेत्र की बिजली बंद कर ब्लैकआउट किया गया, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने व मलबे में फंसे लोगों के रेस्क्यू का अभ्यास किया गया। प्लाटून कमांडर होमगार्ड सुश्री रक्षा राजपूत ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के समन्वय को परखना था।
इस अभ्यास में 100 से अधिक सिविल डिफेंस, आपदा मित्र वालंटियर, 20 होमगार्ड, SDERF अधिकारी-कर्मचारी सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्री उमेश ठाकुर, यातायात प्रभारी सुश्री वर्षा गौर एवं विद्युत, नगरपालिका व स्वास्थ्य विभाग की टीमें उपस्थित रहीं।
Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#CivilDefenceMockDrill #JansamparkMP
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026