Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

MORE NEWS

यशवीर सिंह का गोल्ड को लेकर मलाल, कोई नही अगला गोल्ड होगा #haryana #rohtak #commanwelthgames2026 #javilianthrow #bronze #madel #YashvirSingh

यशवीर सिंह का गोल्ड को लेकर मलाल, कोई नही अगला गोल्ड होगा #haryana #rohtak #commanwelthgames2026 #javilianthrow #bronze #madel #YashvirSingh

Rohtak, Rohtak | Aug 3, 2026

बढ़ी क्षमता के साथ मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था, तीन जिलों को मिलेगा लाभ :-
18 जून। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमति श्रुति चौधरी ने आज जिला के अंतर्गत आने वाली विभिन्न नहरों का निरीक्षण किया और मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भालौठ सब ब्रांच एवं झज्जर सब ब्रांच नहरों की क्षमता वृद्धि का महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य शुरू किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत भालौठ सब ब्रांच की लंबाई 1,56,000 फुट तथा झज्जर सब ब्रांच की लंबाई 62,000 फुट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोनों नहरों की डिजाइन क्षमता 2052 क्यूसेक  है, जिसे बढ़ाकर 2700 क्यूसेक किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में सिंचाई जल की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के साथ-साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। यह परियोजना प्रदेश की कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, कुलताज सिंह अधिकारी मौजूद थे।
बॉक्स :-
- पार्टी नेता कुलताज सिंह के घर पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी :-
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी इससे पहले भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलताज सिंह घर पर गई। यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर मौजूद लोगों की शिकायतों को भी सुना और समाधान बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी व उदयभान मलिक, दीपक निवास हुड्डïा, कुलसचिव संदीप बंसल व डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे।

बढ़ी क्षमता के साथ मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था, तीन जिलों को मिलेगा लाभ :- 18 जून। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमति श्रुति चौधरी ने आज जिला के अंतर्गत आने वाली विभिन्न नहरों का निरीक्षण किया और मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भालौठ सब ब्रांच एवं झज्जर सब ब्रांच नहरों की क्षमता वृद्धि का महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के तहत भालौठ सब ब्रांच की लंबाई 1,56,000 फुट तथा झज्जर सब ब्रांच की लंबाई 62,000 फुट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोनों नहरों की डिजाइन क्षमता 2052 क्यूसेक है, जिसे बढ़ाकर 2700 क्यूसेक किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में सिंचाई जल की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होने के साथ-साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। यह परियोजना प्रदेश की कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, कुलताज सिंह अधिकारी मौजूद थे। बॉक्स :- - पार्टी नेता कुलताज सिंह के घर पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी :- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी इससे पहले भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलताज सिंह घर पर गई। यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर मौजूद लोगों की शिकायतों को भी सुना और समाधान बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी व उदयभान मलिक, दीपक निवास हुड्डïा, कुलसचिव संदीप बंसल व डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे।

Rohtak, Rohtak | Aug 3, 2026

गांव सुनारियां कलां में तीन अवैध कॉलोनियों में चलाया गया तोड़-फोड़ अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

लगभग 4.5 एकड़ भूमि में 2 निर्माण, एक चारदीवारी व 2 कच्चे रोड़ नेटवर्क किये गये ध्वस्त
- अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान रहेगा जारी
- जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी नहीं होने दी जाएंगी विकसित
रोहतक, 24 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव सुनारियां कलां में लगभग 4.5 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में 2 निर्माण, एक चारदीवारी एवं 2 कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
  जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सैक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

गांव सुनारियां कलां में तीन अवैध कॉलोनियों में चलाया गया तोड़-फोड़ अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता लगभग 4.5 एकड़ भूमि में 2 निर्माण, एक चारदीवारी व 2 कच्चे रोड़ नेटवर्क किये गये ध्वस्त - अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान रहेगा जारी - जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी नहीं होने दी जाएंगी विकसित रोहतक, 24 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव सुनारियां कलां में लगभग 4.5 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में 2 निर्माण, एक चारदीवारी एवं 2 कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सैक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

Rohtak, Rohtak | Aug 3, 2026

गांव भैयापुर व रोहतक में दो अवैध कॉलोनियों में चलाया गया तोड़-फोड़ अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

लगभग 12.5 एकड़ भूमि में तीन निर्माण दो चारदीवारी व पक्का रोड़ नेटवर्क किया गया ध्वस्त
- अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान रहेगा जारी
- जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी नहीं होने दी जाएंगी विकसित
रोहतक, 22 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। गांव भैयापुर व रोहतक में लगभग 12.5 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तीन निर्माण, दो चारदीवारी एवं पक्का रोड  नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।
  जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

गांव भैयापुर व रोहतक में दो अवैध कॉलोनियों में चलाया गया तोड़-फोड़ अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता लगभग 12.5 एकड़ भूमि में तीन निर्माण दो चारदीवारी व पक्का रोड़ नेटवर्क किया गया ध्वस्त - अवैध निर्माण/ कॉलोनी को गिराने का अभियान रहेगा जारी - जिला में अवैध निर्माण व कॉलोनी नहीं होने दी जाएंगी विकसित रोहतक, 22 जून : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों/कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। गांव भैयापुर व रोहतक में लगभग 12.5 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में तीन निर्माण, दो चारदीवारी एवं पक्का रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण/कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा। जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सेक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

Rohtak, Rohtak | Aug 3, 2026

झुग्गी बस्तियों की महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित, मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक

मेडिकल सर्विस सेंटर( एमएससी) की ने रोहतक शहर के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में 29 जुलाई को लगातार नौवीं बार मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा मासिक धर्म के समय साफ-सफाई बनाए रखने, सेनेटरी पैड के सही उपयोग और सुरक्षित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई। मेडिकल छात्रों ने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक भ्रम और गलत धारणाओं को दूर करते हुए महिलाओं को खुलकर अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अभियान मे टीम ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न रखने से संक्रमण, खुजली एवं अन्य सभी स्त्री रोग के बारे मे जानकारी दी।
कार्यक्रम के बारे एमएससी के महासचिव डॉ. सचिन शर्मा व मीडिया समन्वयक सुभम यादव ने बताया कि झुग्गी बस्तियों की अधिकांश महिलाएं अभी तक माहवारी के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती थी, जिसके कारण संक्रमण एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि अब कई महिलाएं सैनिटरी पैड का उपयोग करने के लिए जागरूक हो गई हैं, पर इनकी आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं है कि ये खरीद पाए, इन महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हमारी टीम पिछले 9 महीने से इनके लिए सैनेटरी पैड लेकर आती है और इनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी लेती है।

झुग्गी बस्तियों की महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित, मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक मेडिकल सर्विस सेंटर( एमएससी) की ने रोहतक शहर के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में 29 जुलाई को लगातार नौवीं बार मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा मासिक धर्म के समय साफ-सफाई बनाए रखने, सेनेटरी पैड के सही उपयोग और सुरक्षित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई। मेडिकल छात्रों ने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक भ्रम और गलत धारणाओं को दूर करते हुए महिलाओं को खुलकर अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अभियान मे टीम ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न रखने से संक्रमण, खुजली एवं अन्य सभी स्त्री रोग के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम के बारे एमएससी के महासचिव डॉ. सचिन शर्मा व मीडिया समन्वयक सुभम यादव ने बताया कि झुग्गी बस्तियों की अधिकांश महिलाएं अभी तक माहवारी के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती थी, जिसके कारण संक्रमण एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि अब कई महिलाएं सैनिटरी पैड का उपयोग करने के लिए जागरूक हो गई हैं, पर इनकी आर्थिक स्थिति इतनी बेहतर नहीं है कि ये खरीद पाए, इन महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए हमारी टीम पिछले 9 महीने से इनके लिए सैनेटरी पैड लेकर आती है और इनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी लेती है।

Rohtak, Rohtak | Aug 3, 2026