लालगंज: गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला के दरबार में दर्शन पूजन करने आई दो महिलाओं का कटा चेन, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
हलिया के गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला के दरबार में मौसम खराब तथा बारिश में भीगते हुए आस्था भारी पड़ी। सोमवार भोर से दोपहर बाद करीब 3:30 बजे तक करीब 60,000 से अधिक भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया। दर्शन पूजन के बीच दो दर्शनार्थी महिलाओं की चेन उचक्कों ने काट ली। रोती बिलखती महिलाएं अपने परिवार के साथ घर वापस गई। चेन कटने की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई।