ब्यौहारी: देवलौंद: झिरिया गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत, मिर्गी से था ग्रसित, जांच शुरू
देवलौंद के झिरिया गांव के पास ट्रैक्टर से गिर कर युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि युवक ट्रैक्टर में बैठा था तभी उसे मिर्गी आ गई और वह उससे नीचे गिर गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। यह मामले में पुलिस ने शनिवार दोपहर 2 बजे मर्ग कायम किया है।