BAGHPAT DESK : कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार शाम बागपत में पुलिस ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। बरनावा में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को फूल-माला पहनाई और प्रसाद भी वितरित किया।
एसपी सूरज राय के निर्देश पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में हुए इस स्वागत से कांवड़िए भी बेहद खुश नजर आए और पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
वहीं, कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के लिए ड्रोन और CCTV से लगातार निगरानी की जा रही है। प्रमुख मंदिरों और मेलों में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बागपत से बड़ी खबर—आस्था के साथ सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम!